jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

जय बाबारी’ के नारों से गूंजा चारूवा, रामदेवरा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पैदल जत्था

चारूवा। राजस्थान के जैसलमेर स्थित बाबा रामदेव के दर्शन के लिए चारूवा से श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को पैदल रवाना हुआ। यात्रा से पहले पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा।

रामदेव भक्त समिति के तत्वावधान में निकले इस जत्थे का ग्रामीणों ने फूल-माला और जलपान कराकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने गांव के मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद “जय बाबारी” के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की।

- Install Android App -

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह जत्था करीब 950 से 1000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 20 दिनों में रामदेवरा पहुंचेगा। ग्रामीण गुप्तेश्वर चौराहे तक श्रद्धालुओं के साथ पैदल चले और उन्हें भावभीनी विदाई दी।

यात्रा में शामिल भक्तों ने कहा कि वे बाबा रामदेव से क्षेत्र में सुख-शांति और अच्छी बारिश की कामना करेंगे। प्रशासन ने भी यात्रा के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।