jhankar
ब्रेकिंग
न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर:नर्मदा-बेतवा समेत कई नदियां उफान पर, 10 जिलों में अलर्ट जारी

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 3 जिलों भोपाल, आगर-मालवा, रायसेन में स्कूल बंद किए गए स्कूल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए भोपाल, आगर-मालवा और रायसेन जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

प्रदेश मे तेज बारिश से घटनाए

राजगढ़ मे नाले मे एक ईको वैन पानी में बह ग ई जिसमे 3 बच्चे और 2महिलाओ सहित 9 लोगो की मौत हो गई।

राजगढ़ मे अंडरब्रिज के पास 17 लोग फंस गए थे जिन्हे सुरक्षित निकाला गया।

मंडला नर्मदा में नहाने उतरा युवक तेज बहाव में बह गया।

सीहोर मे भीलाखेडी़ मे फंसे 10 लोगो बमुश्किल बाहर निकाला गया।

कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर यातायात धीमा हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक और बारिश का अनुमान जताया है।

- Install Android App -

नर्मदा, बेतवा समेत कई नदियां खतरे के निशान के पार

राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रमुख नदियां उफान पर हैं। नर्मदा और बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। सिंचाई और जल संसाधन विभाग नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए है। कई जगहों पर राहत और बचाव दल तैनात किए गए हैं।

10 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में येलो अलर्ट तो कुछ में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना है। किसानों और आम लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड में, राहत कार्य जारी

स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।