jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

एक रात की बारिश में ध्वस्त हुए 115 करोड़ के दावे: 7 इंच बारिश से भोपाल बना तालाब, 200 अधिक घरों में घुसा बारिश का पानी और सांप नाला सफाई और ड्रेनेज पर खर्च के बाद भी हाल बेहाल

भोपाल। नगर निगम ने मानसून से पहले नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों की मरम्मत पर करीब 115 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया था। लेकिन सोमवार रात को हुई करीब 7 इंच बारिश में ही सारी व्यवस्था फेल हो गई। शहर की कई कॉलोनियां और मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। रास्ते घंटों बंद रहे और ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।

निगम के कंट्रोल रूम में दर्जनों शिकायतें आईं। हालात का जायजा लेने देर रात कलेक्टर और एसडीएम समेत प्रशासन के अफसर सड़कों पर उतरे।

बस्तियों में भरा पानी, बिजली आपूर्ति भी बाधित

गणेश नगर झुग्गी बस्ती में पास की नहर ओवरफ्लो होने से करीब 200 मकानों में पानी घुस गया। जिम्मेदारों को बुलाने के बाद निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी निकाला।

शिव नगर, गिरनार, चूना भट्टी, लालघाटी और अयोध्या बायपास समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। हमीदिया रोड पर दुकानों में पानी भर गया। जलभराव की वजह से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। ट्रांसफार्मर और डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में पानी जाने के कारण सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रखनी पड़ी।

सड़कें टूटीं, अंडरब्रिज डूबे, ट्रैफिक जाम

भारी बारिश से शहर की सड़कों का हाल भी खराब हो गया। जीजी फ्लाईओवर पर 80 फीट का गड्ढा हो गया। 80 फीट रोड पर एक ट्रक धंस गया। हमीदिया रोड की दुकानों में पानी भरने से कारोबार ठप रहा।

- Install Android App -

निशातपुरा अंडरब्रिज में इतना पानी भर गया कि दोपहिया वाहन आधे डूब गए। रेलवे स्टेशन के पास सीवेज लाइन नहीं होने से सड़क पर पानी भर गया। बाणगंगा और हताई नाला उफान पर आने से बेरसिया मार्ग करीब 5 घंटे बंद रहा।

प्रशासन ने 16 जगहों पर लगाए पंप, कंट्रोल रूम में आईं 36 शिकायतें

स्थिति को संभालने के लिए नगर निगम को शहर में 16 अलग-अलग जगहों पर पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा। इंद्रपुरी थाना, प्लेटफॉर्म नंबर 6 और आरकेम्पम स्टेशन के पास सबसे ज्यादा पानी भरा था।

निगम कंट्रोल रूम में बारिश के दौरान 36 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने कहा कि नालों की सफाई के बाद भी अचानक हुई तेज बारिश से ड्रेनेज सिस्टम दबाव नहीं झेल पाया।

भोपाल का आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भोपाल में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हवा में नमी अधिक रहेगी और कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति फिर बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से निचले इलाकों और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।