jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिंह उइके को जांच के दिए निर्देश !

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।ठाकुर मोहल्ला स्थित सार्वजनिक नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने से रोकने का मामला सामने आया है। वार्डवासियों और कावड़ यात्रियों ने सोमवार को जनसुनवाई में पहुंचकर एसडीएम विजय राय से शिकायत की। शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच मुख्य कार्रवाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके को निर्देश दिए हैं।

 

शिकायतकर्ता निवासी ठाकुर मोहल्ला ने आवेदन में बताया कि 10 अगस्त को आवली घाट से कावड़ यात्रा लेकर आए श्रद्धालु जब मंदिर में जल चढ़ाने गए तो मनीषा रघुवंशी, पति गणेश रघुवंशी, निवासी ठाकुर मोहल्ला द्वारा उन्हें रोक दिया गया।

 

- Install Android App -

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मनीषा रघुवंशी ने सार्वजनिक मंदिर को अपना व्यक्तिगत मंदिर बताते हुए अभद्र व्यवहार किया और कहा कि यह मेरा मंदिर है”। इसके चलते कावड़ यात्रियों और मोहल्ले के श्रद्धालुओं को जल अर्पित नहीं करने दिया गया।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह मंदिर मोहल्ले के जनसहयोग से बना सार्वजनिक धार्मिक स्थल है। ऐसे में किसी भी नागरिक को पूजा-पाठ और जल चढ़ाने से रोकना सामाजिक समरसता के विरुद्ध है। उन्होंने मांग की कि मंदिर की जांच कराकर उसे सभी श्रद्धालुओं के लिए सुचारू रूप से खुलवाया जाए और अनुचित व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

एसडीएम विजय राय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।