jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

प्रेम सुधा वेयर हाउस को लेकर किसान ने जनसुनवाई में की शिकायत !

हरदा। समर्थन मूल्य पर हरदा जिले में मूंग निजी एवं सरकारी वेयर हाउस में विभिन्न सोसायटियों के माध्यम से खरीदी चल रही है। किसान अपनी उपज अपने स्लॉट बुकिंग वाले स्थानों पर ले जाकर मूंग की तुलाई कर उपज विक्रय कर रहा है। शासन की गाइड अनुसार गुणवत्ता युक्त मूंग खरीदी के आदेश है।

इसी को लेकर जिले में कई केंद्रों पर अनियमितता संबंधित शिकायत भी लगातार आ रही है। बीते दिनों प्रेम सुधा वेयर हाउस को लेकर एक किसान ने शिकायत की थी। मंगलवार को हरदा जिला जनसुनवाई में फिर प्रेम सुधा वेयर हाउस की शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची।

शिकायत कर्ता किसान दिनेश बटाने ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेम सुधा वेयर हाउस में मूंग तुलवाया था। उसके बाद उसकी उपज की मात्रा को लेकर गड़बड़ी हुई है। आवेदन में 1.50 से 70 क्विंटल तक की मात्रा को लेकर शिकायत का उल्लेख किया गया है। किसान ने अधिकारियों से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा उसे उसका उचित हक दिलाने की मांग की है। किसान ने कहा कि कुछ अन्य किसानों के साथ भी ऐसा हुआ है।

- Install Android App -

इधर कलेक्टर ने जांच की बात कही है।

वेयर हाउस संचालक ने आरोपों को बताया झूठा

मामले में प्रेम सुधा वेयर हाउस के संचालक धीरज टाले ने किसान द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि—

“आरोप झूठे हैं। अभी तक करीब 34 हजार क्विंटल मूंग की खरीदी की गई है। हजारों किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। कुछ चुनिंदा किसान, जिनका माल रिजेक्ट किया गया है, एक राय होकर कलेक्टर महोदय और विभाग को शिकायत कर वेयर हाउस को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। परिसर में कैमरे भी लगे हुए हैं। लगाए गए आरोप झूठे हैं।”