jhankar
ब्रेकिंग
न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  पुरूषोत्तम कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में हरदा के शेख मजीद व वार्ड क्रमांक 35 निवासी अशोक ने आवेदन देकर विद्युत बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम गोदड़ी निवासी दयाराम मानकर अपने पुत्र का प्रवेश सीएम राइज स्कूल करताना में कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को पात्रता अनुसार प्रवेश कराने के निर्देश दिये गये।

- Install Android App -

ग्राम बैड़ियाकला के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर मुहालकला फिडर से आने वाली एचपीसीएल लाइन के खम्बे ठीक कराने तथा ग्राम भीमपुरा से बैड़ियाकला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की मरम्मत कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम रातातलाई निवासी देवलाल ने दो माह का राशन प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये