jhankar
ब्रेकिंग
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित

सागर: ऑटो चालक के घर छापे में मिला 3 करोड़ का खजाना, गिनने में लगे 5 घंटे

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस की एक सामान्य पूछताछ ऑटो चालक के घर से 3 करोड़Q&A रुपये बरामद होने के बाद बड़ी जांच में बदल गई। सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने के मामले में पहुंची पुलिस को अलमारी में नकदी से भरा बैग मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

पिस्टल की फोटो जांचने पहुंची थी पुलिस

मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा का है। यहां रहने वाले ऑटो चालक सौरभ अहिरवार ने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट की थी। इसी शिकायत पर पुलिस पूछताछ के लिए सौरभ के घर पहुंची थी।

जांज के दौरान पुलिस को घर में रखी एक अलमारी में बैग मिला। बैग खोलते ही उसमें नोटों की गड्डियां देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

5 घंटे चली गिनती, निकले 3 करोड़

- Install Android App -

इतनी बड़ी नकदी मिलने की सूचना पर मौके पर राजस्व विभाग और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई। नोटों की गिनती के लिए मशीन बुलाई गई। करीब 5 घंटे तक चली गिनती के बाद कुल 3 करोड़ रुपये की राशि पाई गई।

पूछताछ में सौरभ ने बताया कि यह रुपये उसके नहीं हैं। उसके अनुसार यह रकम भोपाल में पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर रमेश अहिरवार की है, जिसे उन्होंने उनके पास रखने के लिए दिया था।

आयकर और पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने पूरी राशि को जब्त कर लिया है। आयकर विभाग भी रुपये के स्रोत और लेन-देन की जांच कर रहा है। पुलिस ने बताया कि पिस्टल के मामले के साथ-साथ इतनी बड़ी नकदी के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है।

ऑटो चालक के घर से करोड़ों की नकदी मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।