jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

दिल्ली: ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ की प्लानिंग कर रहे अभिजीत दीपके को सोसाइटी के पार्क से भगाया सोसायटी के लोगों ने कहा- “यहां नौटंकी नहीं चलेगी”

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी टीम को दिल्ली में एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क से विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। विगतत् दिनों दीपके और उनके साथी वहां ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ की रणनीति बनाने के लिए मीटिंग कर रहे थे।

क्या हुआ पार्क में 

अभिजीत दीपके, टीम सदस्य सौरभ दास, आशुतोष रंका और कुछ समर्थकों के साथ दिल्ली की एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में पहुंचे थे। उनका कहना था कि वे अपने वॉलंटियर्स के साथ बैठक कर ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का प्लान बना रहे थे।

बैठक शुरू होते ही सोसाइटी के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि यह पार्क टहलने और घूमने के लिए है, धरना या राजनीति करने की जगह नहीं है। स्थानीय लोगों ने साफ कहा – “यह जंतर-मंतर नहीं है, यहां नौटंकी नहीं चलेगी”।

विवाद बढ़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा, जिसके बाद दीपके अपनी टीम के साथ वहां से चले गए।

- Install Android App -

हॉल न मिलने का लगाया आरोप

दीपके ने कहा कि दिल्ली में वॉलंटियर्स की इनडोर मीटिंग के लिए उन्हें जगह नहीं मिल रही थी। कई जगहों पर बात करने के बाद भी हॉल देने से मना कर दिया गया। आरोप लगाया कि आयोजकों को “ऊपर से दबाव” बताया गया और कहा गया कि CJP को हॉल नहीं दे सकते।

दावा किया कि मुश्किल से एक हॉल मिला भी था और उसकी रसीद भी दी, लेकिन अगले दिन हॉल मालिक ने धमकी के कारण अनुमति वापस ले ली। दीपके ने इसके लिए बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है।

जंतर-मंतर सीजन-2′ की तैयारी

CJP प्रमुख पहले ही ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं। ज्ञात हो कि जून-जुलाई में CJP ने जंतर-मंतर पर 37 दिन का प्रदर्शन किया था, जिसमें शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे।

अब दीपके ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि अगला आंदोलन कब होगा, और जल्द ही ‘सीजन-2’ शुरू होगा। हालांकि इस बार आंदोलन किस मुद्दे पर होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।