jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट

हरदा : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना खिरकिया द्वारा बुधवार को चिन्हांकित किशोरी बालिकाओं के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला हरदा विवेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सरिता सर्याम के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

एक्सपोजर विजिट के दौरान किशोरी बालिकाओं को तहसील कार्यालय खिरकिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, भारतीय स्टेट बैंक खिरकिया एवं पुलिस थाना छीपाबड़ का भ्रमण कराया गया।भ्रमण के दौरान बालिकाओं को संबंधित शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली एवं उनके द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बालिकाओं ने विभिन्न शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने में विशेष रुचि दिखाई तथा संस्थाओं से संबंधित अनेक जिज्ञासाएं एवं प्रश्न पूछे। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

- Install Android App -

इस प्रकार एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किशोरी बालिकाओं को शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेक्टर पर्यवेक्षक सरिता मासरे एवं  प्रतिभा बड़कुड़ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता विश्वकर्मा, गायत्री ओनकर, श्रीमती सुषमा गीते, नाजरा खान तथा सहायिका सरस्वती महाजन एवं  रजनी सोलंकी का विशेष सहयोग रहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट के माध्यम से किशोरी बालिकाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं शासकीय सेवाओं के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।