jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग

हरदा। भारतीय किसान संघ हरदा तहसील की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी स्थित बलराम सभागृह में दोपहर 1 बजे संपन्न हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

तहसील अध्यक्ष अरुण पटवारे ने बताया कि हरदा तहसील के किसान सदस्यों की ओर से 1100 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं खरीफ फसल 2025 की फसल बीमा राशि अब तक किसानों को नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए जल्द भुगतान की मांग की गई। इसके साथ ही मूंग उपार्जन की राशि का भुगतान भी शीघ्र करने की मांग रखी गई।

- Install Android App -

बैठक में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर भी किसानों ने सवाल उठाए। उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग हरदा प्रकाश ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर निजी व्यापारियों द्वारा 2 बोरी यूरिया के साथ 1 बोतल नैनो यूरिया दिए जाने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। साथ ही खाद वितरण प्रणाली को किसानों के लिए सरल और सुगम बनाने की मांग रखी गई।

उपसंचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने खाद वितरण प्रणाली को सरल बनाने का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी राजेंद्र बांके, संभागीय सह मंत्री रामकृष्ण मुकाती, संभागीय सदस्य ब्रजमोहन राठौड़, जिला व्यवस्था प्रमुख बालक दास छापरे, जिला सदस्य संजय खुदरे, मातृशक्ति जय श्री धाकड़, मुकेश बांके, सुनील बांके, सोनू गोलियां, नारायण मालवीय, लक्ष्मीकांत धाकड़ सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।