jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,,

हंडिया पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹6.50 लाख का मशरूका और वारदात में इस्तेमाल टवेरा जब्त,,,

हंडिया। मोबाइल टावरों में लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का थाना हंडिया पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 09 कंप्रेसर, 13 कॉइल, करीब 5 किलो कॉपर पाइप के टुकड़े, चोरी में इस्तेमाल टवेरा वाहन सहित करीब ₹6.50 लाख का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों से एसी सामग्री चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में कार्रवाई की गई। 18 अगस्त 2026 को पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने सफेद रंग की टवेरा कार क्रमांक GJ-31-N-4530 से विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर मोबाइल टावरों की रेकी करना और मौका देखकर टावरों में लगे एसी को खोलकर कंप्रेसर, कॉपर कॉइल एवं कॉपर पाइप चोरी करना बताया।

हरदा से छीपाबड़ क्षेत्र तक वारदातों का खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है। इनमें 1-2 अगस्त की दरमियानी रात हरदा की जोशी कॉलोनी स्थित आईडिया मोबाइल टावर और चौबे कॉलोनी स्थित आईडिया मोबाइल टावर, 3-4 अगस्त की रात कस्बा हंडिया स्थित एयरटेल मोबाइल टावर, 4-5 अगस्त की रात ग्राम अबगांवकला स्थित आईडिया मोबाइल टावर तथा 4-5 अगस्त की रात ग्राम मादला, थाना छीपाबड़ क्षेत्र स्थित मोबाइल टावर से एसी सामग्री चोरी करने की घटनाएं शामिल हैं।

- Install Android App -

खंडवा जिले के रहने वाले हैं चारों आरोपी

पुलिस ने मामले में सलमान पिता सकूर खान (24 वर्ष), निवासी रोशनी थाना खालवा, जिला खंडवा; फारूक पिता मुख्तियार मंसूरी (26 वर्ष), निवासी रोशनी थाना खालवा, जिला खंडवा; समीर पिता अफजल मंसूरी (19 वर्ष), निवासी रोशनी थाना खालवा, जिला खंडवा तथा फरहान पिता संजू खान (26 वर्ष), निवासी चैनपुर सरकार थाना छनेरा, जिला खंडवा को गिरफ्तार किया है।

टवेरा सहित औजार और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 09 नग कंप्रेसर, 13 नग कॉइल (जाली), करीब 5 किलोग्राम कॉपर पाइप के टुकड़े, घटना में प्रयुक्त टवेरा कार क्रमांक GJ-31-N-4530, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख बताई गई है, तथा एसी खोलने और काटने में इस्तेमाल होने वाले पाना, पेचकस, प्लास, कटर आदि औजार और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹6.50 लाख बताई गई है।

अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य थाना क्षेत्रों में की गई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी मिली है। इन घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ और विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

थाना हंडिया पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल टावरों में एसी सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।