jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

समाज में बढ़ता खतरा “लव ट्रैप” का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला

झूठे रिश्ते और महंगे सपने दिखाकर लूट रही है लड़कियों की जिंदगी, माता-पिता रहें सतर्क

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उज्जैन । आजकल सोशल मीडिया और मिलने-जुलने के बहाने लड़कियों को “लव ट्रैप” में फंसाकर उनका शोषण करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आरोपी पहले दोस्ती करते हैं, फिर शादी और विदेश में सेटल कराने जैसे झूठे सपने दिखाते हैं। जब लड़की भरोसा कर लेती है तो उससे मोटी रकम ऐंठकर गायब हो जाते हैं। ये सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है।

डाक्टर की बेटी हुई शिकार , जयपुर का युवक गिरफ्तार

माधवनगर पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनीष जाखड़ है, जो जयपुर का रहने वाला है। उसने खुद को डॉक्टर बताया और उज्जैन की एक डॉक्टर की बेटी से दोस्ती की।

शादी का झांसा देकर, लग्जरी लाइफ और विदेश भेजने का लालच देकर आरोपी ने पीड़िता से कई बार में कुल 1 करोड़ 32 लाख रुपये ले लिए। जब लड़की ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी दी और मोबाइल बंद करके गायब हो गया। 13 मई को पीड़िता ने परिवार के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कैसे फंसाता था आरोपी पहले शॉपिंग से दोस्ती, फिर भावनात्मक शोषण

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान पीड़िता से नानाखेड़ा में शॉपिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद नंबर लेकर रोज बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने धीरे-धीरे भरोसा जीता, शारीरिक संबंध बनाए और फिर पैसे की मांग शुरू कर दी। उसने कहा कि कारोबार के लिए और विदेश का इंतजाम करने के लिए पैसे चाहिए।

सिर्फ एक लड़की नहीं, और भी शिकार

- Install Android App -

ASP प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नीमच की एक महिला और धार की एक युवती को भी इसी तरीके से फंसाया है। उनसे भी लाखों रुपये ठगे हैं। आरोपी का कोई काम-धंधा नहीं है। वो सिर्फ लड़कियों को फंसाकर ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था।

लड़कियां सावधान रहें, अनजान लोगों पर आंख बंद कर भरोसा न करें

इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामले रोकने के लिए सबसे जरूरी है जागरूकता।

माता-पिता क्या करें

अब बहुत जरुरी हो गया है कि बेटियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोस्ती पर नजर रखें। किसी अनजान व्यक्ति को अचानक मोटी रकम देने से पहले 2 बार सोचें। शादी या रिश्ते की बात हो तो परिवार और पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं

लड़कियों के लिए संदेश

कोई भी व्यक्ति अगर बहुत जल्दी प्यार, शादी या विदेश का वादा करे और पैसों की मांग करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसे लोगों की पहले पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है और भी इस तरह का मामला सामने आ सकता है पुलिस की जांच जारी है।