jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

खिरकिया। किसानों के खेतों में लगी पानी की मोटर एवं खेतों में बने मकानों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए छीपाबड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पानी की मोटर, 1 क्विंटल मूंग एवं 25 फीट केबल वायर, कुल करीब 70 हजार रुपए कीमत का माल बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में जिले के थाना प्रभारियों को किसानों के खेतों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना छीपाबड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दो चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा

पहली घटना में टेमलाबाड़ी रैय्यत निवासी प्रतापसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत से 5 एचपी की पूनम कंपनी की पानी की मोटर, करीब 80 फीट केबल वायर और स्टार्टर चोरी हो गया है। इस मामले में थाना छीपाबड़ में अपराध क्रमांक 411/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दूसरी घटना खिरकिया के वार्ड नंबर 09 की है, जहां राहुल यादव के खेती-किसानी के सामान रखने वाले कमरे का कुंदा तोड़कर करीब 2 क्विंटल मूंग, 300 फीट मोटर केबल वायर और स्टार्टर चोरी किया गया था। मामले में अपराध क्रमांक 321/26 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने सूचना तंत्र एवं मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिले के अंदर और बाहर कई स्थानों पर दबिश देने के बाद 20 अगस्त 2026 को ओमप्रकाश कोरकु और भोला कोरकु को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। चोरी की मोटर खरीदने वाले कालू उर्फ साहिल को भी पुलिस ने आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया।

₹70 हजार का माल बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों से—

3 HP की सुपर कंपनी की मोटर

- Install Android App -

3 HP की पुरानी मोटर

5 HP की पूनम कंपनी की मोटर

25 फीट केबल वायर

50-50 किलो की दो बोरी मूंग

सहित कुल करीब 70 हजार रुपए कीमत का माल बरामद किया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

ओमप्रकाश पिता राधेश्याम कोरकु, उम्र 22 वर्ष, निवासी टेमलाबाड़ी रैय्यत

भोला पिता शांतिलाल कोरकु, उम्र 19 वर्ष, निवासी टेमलावाड़ी रैय्यत

कालू उर्फ साहिल पिता इसराइल, उम्र 19 वर्ष, निवासी टेमलावाड़ी रैय्यत

कार्रवाई में एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में सउनि नानकराम कुशवाह, सउनि संजय सिंह ठाकुर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।