jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चुके हैं लाभ

हरदा : नगरीय निकायों में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) की आर्थिक उन्नति के लिए सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से शहर के छोटे व्यवसाइयों को बैंकों के जरिए सीधे ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है,

ताकि वे बिना किसी वित्तीय संकट के अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा ने बताया कि शहर में अब तक कुल 8,236 पथ विक्रेता पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों से ऋण प्राप्त कर लाभान्वित हो चुके हैं।

योजना को बेहद सरल और हितग्राही-अनुकूल बनाया गया है, जिसके तहत व्यवसाइयों को उनकी जरूरत और भुगतान क्षमता के अनुसार तीन अलग-अलग चरणों में ऋण दिया जा रहा है। प्रथम चरण में व्यवसाय शुरू करने या सुधारने के लिए 15 हजार रुपए का ऋण 12 महीने की अवधि के लिए दिया जाता है।

- Install Android App -

द्वितीय चरण में पहला ऋण समय पर चुकाने के बाद 25 हजार रुपए का ऋण 18 महीने की अवधि के लिए स्वीकृत किया जाता है तथा तृतीय चरण में सफल व्यवसाय संचालन पर व्यापार विस्तार के लिए 50 हजार रुपए का ऋण 36 महीने की आसान किस्तों पर उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि इस ऋण योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व पात्र पथ विक्रेता सीधे नगर पालिका की योजना शाखा में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदकों को अपने साथ केवल आधार कार्ड, बैंक पासबुक और चालू मोबाइल नंबर लेकर आना होगा। सभी पात्र शहरी पथ विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को आत्मनिर्भर बनाएं।