jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

हरदा नगरीय क्षेत्र में दिनवार रोस्टर बनाकर चलेगी अतिक्रमण हटाने की मुहिम

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले में अतिक्रमण, बिजली बिलों की बकाया राशि तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी  ज्योति मुड़िया, अपर कलेक्टर  पुरुषोत्तम कुमार, अनुपमा चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर जैन ने निर्देश दिए कि हरदा नगरीय क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दिनवार रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहे, ताकि सार्वजनिक मार्गों पर सुगम आवागमन बना रहे।

बैठक में कलेक्टर जैन ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित निगरानी कर प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने समयावधि के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करें तथा कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं। बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर जैन ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।