jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित

मतदान 29 सितम्बर को होगा, आदर्श आचरण संहिता लागू

हरदा : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वार्ध का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 29 सितम्बर, 2026 को होगा।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 8 सितम्बर 2026 से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र 15 सितम्बर तक लिये जायेंगे, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 सितम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 18 सितम्बर है।

इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। नगरीय निकायों में मतदान 29 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से होगी।

पंचायतों में मतदान 29 सितम्बर को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ई.व्ही.एम. से की जाने वाली मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी।

- Install Android App -

इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी। जिला पंचायत सदस्यों एवं पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10.30 बजे से की जायेगी।

जिले की कुल 60 ग्राम पंचायतों में होगा निर्वाचन

डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्वेता बम्होरे ने बताया कि जिले की कुल 60 ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन होगा। इनमें हरदा जनपद पंचायत की 7, खिरकिया की 19 तथा टिमरनी की 34 ग्राम पंचायतें शामिल है। इन सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है जो कि निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी।

इस दौरान हरदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खामापड़वा, नयापुरा, छिड़गांव, रिजगांव, पांचातलाई, मोहनपुर व गहाल, खिरकिया जनपद पंचायत की मोरगढ़ी, छुरीखाल, हसनपुरा, चिकलपाट, सांवरी, जामन्याखुर्द, जूनापानी मकड़ाई, मकड़ाई, पटाल्दा, जामुखो, आमाखाल, खुदिया, पीपल्या खुदिया, गोमगांव, धनकार, महेन्द्रगांव, बावड़िया नवीन, जिनवानिया व नहालीकला

तथा टिमरनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कपासी, गुल्लास, बोरी, कचनार, राजाबरारी, सिरकम्बा, तजपुरा, नयागांव, गाड़ामोड़कला, करताना, नौसर, पोखरनी, मनियाखेड़ी, भादूगांव, खमगांव, चंद्रखाल, गाड़ामोड़खुर्द, आलमपुर, बड़झिरी, बिच्छापुर, छिदगांवतमोली, गोंदागांवखुर्द, सोहागपुर, चारखेड़ा, टेमरूबहार, कायदा, धौलपुरकला, गोदड़ी, कुही(ग्वाड़ी), बांसपानी, बंशीपुरा, बोरपानी, पाटियाकुआ व लोधीढाना ग्राम पंचायत में उप निर्वाचन होगा।