jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगढ़ी में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीओपी खिरकिया राबर्ट गिरवाल के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के चार ढाबों पर छापेमार कार्रवाई कर देशी-विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई में चार ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार नितिन ढाबे से 62 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में ढाबा संचालक अखिलेश कनौजिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं ढाबे के पीछे से नितिन कनौजिया के कब्जे से 7 लीटर शराब भी जब्त की गई।

- Install Android App -

इसी तरह बाबा ढाबे से 7 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद कर संचालक शैलेंद्र केथवास के खिलाफ धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। जामिया रोड स्थित दीपक ढाबे से 31 लीटर शराब जब्त कर संचालक दीपक पर भी धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि ढाबों तक इतनी मात्रा में शराब कैसे पहुंच रही थी। शराब के अवैध परिवहन और सप्लाई को लेकर भी जांच की जरूरत है।