jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला

MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

छतरपुर में स्कूलों की छुट्टी, डबरा में मकान की छत गिरने से दो की मौत

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर और ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 3 सितंबर के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का *रेड अलर्ट* जारी किया गया है। इन जिलों में 8 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बैतूल, रायसेन, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, मैहर, सतना, छतरपुर में *ऑरेंज अलर्ट* है। यहां 4 से 8 इंच तक बारिश के साथ 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।

- Install Android App -

भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, देवास, इंदौर, उज्जैन समेत पश्चिमी MP में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का *येलो अलर्ट* है।

छतरपुर और सतना में स्कूल बंद

लगातार बारिश को देखते हुए छतरपुर और सतना जिले में प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, रामघाट की 400 से ज्यादा दुकानें डूब गई हैं। भोपाल के बड़ा तालाब का जलस्तर फुल टैंक के करीब पहुंच गया है, भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं।

डबरा में हादसा, 2 की मौत

ग्वालियर के डबरा में देर रात लगातार बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत ढह गई। हादसे में घर के अंदर सो रहे 2 लोगों की दबने से मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला।