हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत, आचार्य कामना राजपूत, वरिष्ठ शिक्षक राजेश पलिया ने भगवान लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना, आरती से की। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी।
शिक्षिका तृप्ति की मौजूदगी में बच्चों ने कारागृह में श्रीकृष्ण जन्म का दृश्य दिखाया। वासुदेव का टोकरी में लेकर यमुना पार करना दिखाया। नंद बाबा के घर पहुंचने की कथा भी मंच से जीवंत की।नंद घर आनंद भयो जय हो नंदलाल की हॉकी की पालकी जय कन्हैया लाल की के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे़ उत्साह से मनाया।
नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण किया। रासलीला प्रस्तुत की। वेशभूषा, नृत्य पर खूब तालियां बजीं। कक्षा 9वीं, 10वीं की छात्राओं ने भी भव्य रासलीला पेश की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 20 फीट ऊंचाई पर बंधी गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। विद्यार्थियों ने मानव पिरामिड बनाया। मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों, तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों पर भाषण भी दिए।

