jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news हरदा: बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में भोपाल रेफ... सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए – शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच

14 शिकायतों पर होगी सुनवाई शंकर मंदिर अतिक्रमण पर टीम गठित

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में इस बार एसडीएम विजय राय ने खुद एक-एक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 14 आवेदन आए, जिसमें राजस्व, नगरपालिका, बिजली और अतिक्रमण से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

- Install Android App -

एसडीएम विजय राय ने कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया, वहीं शेष शिकायतों पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में समस्या हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई सिर्फ औपचारिकता नहीं है, आम आदमी को न्याय मिलना चाहिए।

शंकर मंदिर अतिक्रमण पर सबसे बड़ी शिकायत

जनसुनवाई में सबसे अहम मामला शहर के प्रसिद्ध शंकर मंदिर में अतिक्रमण का रहा। मंदिर समिति के सदस्यों ने लिखित शिकायत कर मंदिर परिसर में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय राय ने तत्काल एक जांच टीम गठित करने के आदेश दिए हैं।

टीम मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।इस जनसुनवाई में नगर के विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।