jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news हरदा: बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में भोपाल रेफ... सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे

अगर आप हर रोज ये सोच कर उठते हैं कि आज का दिन खराब होगा, तो छोटी सी परेशानी भी आपको पहाड़ लगेगी। और अगर आप ये सोच कर उठते हैं कि आज कुछ अच्छा होगा, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आपको रोक नहीं पाएगी।

सच तो ये है कि सुख और दुख बाहर नहीं, हमारे अंदर होते हैं। एक ही बारिश किसी किसान के लिए वरदान होती है तो किसी के लिए मुसीबत। फर्क बारिश का नहीं, देखने वाले की स्थिति और सोच का है।

जो उपलब्ध है उसका सम्मान करे 

- Install Android App -

इसलिए शिकायत करना बंद कीजिए। जो मिला है उसके लिए धन्यवाद कहिए। जो नहीं मिला, उसके लिए मेहनत कीजिए। याद रखिए, जो लोग अपने पास मौजूद चीजों की कद्र नहीं करते, किस्मत भी उनकी कद्र नहीं करती।

आज किसी एक व्यक्ति की मदद कीजिए, बिना किसी स्वार्थ के। किसी को माफ कर दीजिए, खुद के मन की शांति के लिए। और सबसे जरूरी, खुद पर विश्वास रखिए।

क्योंकि जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तब पूरी दुनिया आप पर विश्वास करने लगती है। आपका आज आपके कल की नींव है, इसे खूबसूरत बनाइए।