jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार,

हरदा। छिंदगांव मेल आश्रम से गोवंश चोरी कर रेलवे ट्रैक पर बांधने के मामले में पुलिस ने आरोपी केवलराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब 20 दिन बाद गांव में एक बछड़े के मुंह पर तार बांधकर उसकी बेरहमी से हत्या भी की थी। आरोपी को अब मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल की तड़के छिंदगांव मेल के पास रेलवे ट्रैक पर आश्रम से चुराकर 6 गोवंश को बांध दिया गया था। ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई थी। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन उस समय आरोपी तक नहीं पहुंच सकी।

जेल में बंद साथी से सामने आया राज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी केवलराम ने जेल में बंद अपने एक साथी को गोवंश को रेलवे ट्रैक पर बांधने की घटना के बारे में बताया था। उसका साथी हत्या के एक मामले में जेल में था और जमानत पर बाहर आने के बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए केवलराम को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से ही शक था। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड भी उसके घर के आसपास तक पहुंचा था। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा।

बछड़े की हत्या के मामले में भी आरोपी जेल जा चुका

पुलिस के अनुसार 19 मई को केवलराम ने छिंदगांव में एक बछड़े के मुंह पर तार बांधकर उसके साथ बेरहमी की थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी दौरान जेल में उसने अपने साथी के सामने रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने की घटना का जिक्र किया था।

अब पुलिस रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधकर मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी में है।