jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’

50 हजार छात्रों को जुटाने की तैयारी, वेन्यू पर सस्पेंस बरकरार

क्या भाजपा क्षत्रप को लग रहा रहा खतरा

(कैलाश सेजकर)

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बहुचर्चित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 12 सितंबर को नहीं, बल्कि 19 सितंबर को इंदौर में होगा। कांग्रेस ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है और तैयारियों को तेज कर दिया है। कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी घमासान भी तेज हो गया है।

नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिली, अब रीजनल पार्क में होगा आयोजन

कांग्रेस ने पहले कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम को 5 दिन (8 से 12 सितंबर) के लिए किराए पर मांगा था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम आयुक्त को पत्र भी लिखा। लेकिन इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के पुराने आदेश का हवाला देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि नेहरू स्टेडियम में सिर्फ खेल गतिविधियां या राज्य स्तरीय सरकारी कार्यक्रम ही हो सकते हैं।

अनुमति न मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 2 सितंबर को मैराथन बैठक कर कार्यक्रम को 19 सितंबर तक टालने का फैसला किया। अब कांग्रेस ने रीजनल पार्क को नए वेन्यू के तौर पर प्रस्तावित किया है और जिला प्रशासन और पुलिस से अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा था कि यह राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, शिक्षा के अधिकार और रोजगार से जुड़ा संवाद है।

एक नजर पूरे कार्यक्रम पर

- Install Android App -

कांग्रेस इस कार्यक्रम को मध्यप्रदेश में Gen-Z वोट बैंक साधने का सबसे बड़ा मौका मान रही है। इंदौर, उज्जैन संभाग समेत मालवा-निमाड़ के कॉलेज, DAVV, IIT, IIM और हॉस्टलों से 50,000 छात्रों को लाने का टारगेट है।

कार्यक्रम में एंट्री प्रोसेस – कार्यक्रम में केवल 30 साल से कम उम्र के युवाओं को ही एंट्री मिलेगी। इसके लिए QR कोड से रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। NSUI की टीमें कैंपस-कैंपस जाकर पर्चे बांट रही हैं।

कैसा रहेगा आयोजन – राहुल गांधी के मंच पर आने से पहले एक मशहूर सिंगर का लाइव कंसर्ट होगा। उसके बाद पेपर लीक, भर्ती में देरी, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी पर छात्रों के सवालों पर राहुल गांधी सीधा संवाद करेंगे।

केंद्रीय टीम इंदौर में – राहुल गांधी के सुरक्षा सलाहकार के.बी. बैजू और मनोज त्यागी इंदौर पहुंचकर जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी, अरुण यादव और मुकेश नायक के साथ तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज से डर रही है, इसलिए स्टेडियम नहीं दिया। वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस भीड़ नहीं जुटा पा रही, इसलिए बहाने बना रही है।

फिलहाल कांग्रेस को नए वेन्यू की अनुमति का इंतजार है, मिलते ही टेंट, साउंड और सुरक्षा का काम शुरू हो जाएगा।

क्या भाजपा क्षत्रप को लग रहा रहा खतरा

मप्र की मोहन सरकार और निमाड़ मालवा के भाजपा नेताओ को इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक बैचेनी महसूस की जा रही है अगर कांग्रेस टीम ने 50हजार युवाओ की भीड़ जुगाड़ ली तो यह भाजपा के लिए बहुत बडा़ झटका रहेगा। अभी यु़वाओ को नीट परीक्षा और अन्य परीक्षा में धांधली लेटलतीफी पर्चा लीक मुद्दे से राहुल गांधी अपना समर्थन बना सकते है।इस कार्यक्रम के लिए स्थान की अनुमति न देना भी भाजपाइयो की घबराहट को स्पष्ट बता रही है।