jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना

क्या रहा 7, 8 और 9 सितंबर 2026 को सोना चांदी का भाव

आइऐ जानते है सामान्य लोगों के लिए सोना चांदी खरीदारी फायदेमंद है या नहीं…….?

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 सराफा। सोना चांदी प्राचीन काल से ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और इसी से किसी परिवार की आर्थिक स्थिति की तुलना की जाती है । इसके पास ज्यादा सोना चांदी होगा वही परिवार अधिक धन संपन्न समृद्धि वाला माना जाता है आज के परिवेश में सोना चांदी सामान्य लोगों के लिए खरीदना एक स्वप्न सा बन गया है।

पिछले 3 दिन से सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई के करीब ही घूम रहा है।

7 सितंबर 2026 – गिरावट का दिन

– 24 कैरेट सोना: दिल्ली में 1,52,800 रु /10 ग्राम, मुंबई में 1,53,060 रु

– चांदी: 2,36,330 रु / किलो (IBJA रेट)

– कारण: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच डॉलर मजबूत होने से MCX पर सोना 528 रु टूटकर 1,52,239 रु पर आ गया था। 2 दिन में सोना 3,600 रु सस्ता हुआ था।

8 सितंबर 2026 – तेजी की वापसी

– 24 कैरेट सोना: दिल्ली में 1,54,290 रु /10 ग्राम, ऑल इंडिया औसत 1,54,140 रु /10 ग्राम

– चांदी: 2,49,900 रु / किलो (रिटेल), MCX पर 2,39,329 रु / किलो

– MCX पर सोना 216 रु बढ़कर 1,53,034 रु और चांदी 313 रु बढ़कर 2,39,010 रु हो गई। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,478 डॉलर/औंस पर पहुंच गया।

- Install Android App -

9 सितंबर 2026 – आज का भाव – फिर रिकॉर्ड के पास

– 24 कैरेट सोना: फिजिकल मार्केट में 1,55,350 रु /10 ग्राम (3,330 रु की तेजी), MCX पर 1,54,248 रु तक गया। गुड रिटर्न्स के मुताबिक दिल्ली में 1,54,880 रु से 1,55,500 रु के बीच।

– चांदी: 2,50,000 रु / किलो पर, MCX पर 2,39,575 रु तक उछली, 3,300 रु की तेजी।

_मतलब 3 दिन में सोना करीब 2,500 से 3,000 रु महंगा और चांदी 13,000 रु तक महंगी हो चुकी है।_

सामान्य लोगों के लिए खरीदारी फायदेमंद है या नहीं…….?

अभी गहने खरीदना महंगा है – सोना 1.55 लाख और चांदी 2.5 लाख पर है, जो पिछले साल सितंबर 2025 से 41% ज्यादा है। पिछले साल इसी दिन सोना 80,040 रु प्रति 8 ग्राम था, अब 1,13,040 रु है। इस लेवल पर ज्वेलरी बनाने पर 12-15% मेकिंग चार्ज + 3% GST और लगेगा, तो 10 ग्राम गहने का दाम 1.75 लाख तक पहुंच जाएगा।

अब कब खरीदें….?

 निवेश के लिए – एक साथ बड़ा पैसा लगाने से बचें। अगर लंबी अवधि (5 साल) के लिए लेना है तो Gold ETF / Sovereign Gold Bond या हर महीने थोड़ा-थोड़ा SIP करें। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका से अगले हफ्ते करेक्शन आ सकता है, 1,48,000 तक का लेवल मिल सकता है।

शादी ब्याह के लिए-गहनें – अगर जरूरत इसी महीने है तो 30% अभी लेकर बाकी रुक जाइए। 15 सितंबर के बाद पितृपक्ष खत्म होते ही मांग बढ़ेगी, तब और तेजी का खतरा है।

चांदी की खरीदी – चांदी 90% एक साल में बढ़ चुकी है और इंडस्ट्रियल डिमांड से अभी भी तेज है। 2.40 लाख के नीचे आए तो छोटे बर्तन या सिक्के के रूप में लेना बेहतर।

समझदारी है कि थोडा़ ठहर जाएं

अभी सोना चांदी की खरीदी किसी तरह से फायदे में नही है, अभी मुनाफावसूली का समय है, नई खरीद का नहीं। अगर बहुत जरूरी नहीं है तो 2-3 हफ्ते रुकना समझदारी होगी।बाजार की चाल समझकर ही सोना चांदी में रुपया लगाएं।