बकरियों से भरा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, आग लगने से ड्राइवर की मौत, 150-200 बकरियां जिंदा जलीं
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 तेलंगाना। राज्य में एक भीषण सड़क हादसे में बकरियों से भरे एक ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रक में लदी 150 से 200 बकरियां जिंदा जल गईं।
कैसे हुआ हादसा….?
जानकारी के अनुसार एक ट्रक मध्य प्रदेश / आंध्र प्रदेश साइड से बकरियों को लेकर तेलंगाना की ओर आ रहा था। कुरनूल – बेंगलुरु – महबूबनगर हाईवे (NH-44) पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे के तार टूटकर ट्रक पर गिर गए और शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे ट्रक ने आग पकड़ ली। ट्रक में दो मंजिला बने केज में बकरियां भरी हुई थीं, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
ड्राइवर केबिन में फंसा, मौके पर ही मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते, आग ने विकराल रूप ले लिया था। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, तेज रफ्तार या ओवरलोडिंग को कारण माना जा रहा है।

