jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल

बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन, 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन शाखाएं बंद रहने की संभावना

भोपाल। बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर का महीना महत्वपूर्ण रहने वाला है। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके अलावा सितंबर के अंतिम सप्ताह में 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल प्रस्तावित है।

26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम करने वाले ग्राहकों को पहले से योजना बनानी होगी।

इन मांगों को लेकर आंदोलन

- Install Android App -

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पेंशन अपडेट एवं पेंशनभोगियों से जुड़े मुद्दों का समाधान, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, रिक्त पदों पर भर्ती, ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाना तथा कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों का निराकरण शामिल है।

मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर समाधान नहीं निकला तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है।

बैंक ग्राहकों को सलाह है कि हड़ताल और अवकाश की संभावित तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लें।