jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज

आज भारी बारिश से राहत, हल्की बौछारों और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

हरदा सहित पडो़सी जिलों में भी बारिश का असर हुआ कम

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मौसम केंद्र के अनुसार आज 16 सितंबर बुधवार को मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। प्रदेश में कहीं भी रेड अलर्ट नहीं है। आज अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन गरज-चमक के साथ 30 से 40 KM प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

आज हरदा जिले का मौसम

हरदा में आज सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं। दिन का तापमान 30-32 डिग्री और रात का 22-24 डिग्री के आसपास रहेगा। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 40% बारिश की संभावना है। तेज हवा के कारण किसानों को खुले में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह है।

- Install Android App -

बैतूल और नर्मदापुरम का मौसम

मौसम विभाग ने 15 सितंबर को बैतूल और नर्मदापुरम के लिए जो भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, वह आज 16 सितंबर को भी हल्के रूप में बना हुआ है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम में नर्मदा किनारे हवा तेज रहने की संभावना है।

खंडवा, बुरहानपुर और देवास का मौसम

निमाड़ बेल्ट – खंडवा, बुरहानपुर में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देवास में आज भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे और शाम को बूंदाबांदी हो सकती है।

किसानों के लिए सलाह– अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का बड़ा सिस्टम नहीं है, इसलिए कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और मौसम अपडेट देखकर ही खेतों में दवा का छिड़काव करें।