सरकार ने किया साफ, व्यक्ति से व्यक्ति लेनदेन पूरी तरह FREE रहेगा
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । सरकार विरोधी तत्वो द्वारा सरकार के विरुद्ध लोगो में भ्रम फैलाना शुरु कर दिया कि हम आनलाइन रुपया भेजेंगे तो हम पर तगडा़ चार्ज लगेगा।
सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है कि UPI से 2000 से रुपया भेजने पर चार्ज लगेगा। इस मैसेज के बाद आम यूजर्स में डर फैल गया है कि दोस्त को पैसे भेजने या दुकान पर पेमेंट करने पर भी पैसा कटेगा।
क्या है वायरल भ्रम…?
दावा किया जा रहा है कि सरकार ने Payment and Settlement Systems Act में संशोधन किया है और अब 2000 रुपये से ज्यादा UPI करने पर 1.1% से लेकर 0.4% तक चार्ज लगेगा। कुछ वीडियो में तो ये भी कहा जा रहा है कि व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) पैसे भेजने पर भी चार्ज देना होगा।
सच्चाई क्या है….? सरकार और NPCI ने किया क्लियर
8 अगस्त 2026 को वित्त मंत्रालय और PIB ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है।
P2P ट्रांजेक्शन पूरी तरह FREE
आप अपने बैंक अकाउंट से दूसरे के बैंक अकाउंट में UPI से पैसे भेजते हैं, जैसे परिवार को भेजना, किराए का भुगतान, दोस्तों के साथ बिल शेयर करना – इस पर जीरो चार्ज है और आगे भी रहेगा।
आम ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं- दुकान पर दूध, सब्जी, किराना, कैब का पेमेंट करने पर ग्राहक से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
MDR किस पर लगेगा….?
सरकार ने कहा है कि अगर भविष्य में MDR (Merchant Discount Rate) लगता भी है, तो वो केवल बड़े व्यापारियों के लिए होगा, वो भी एक तय लिमिट (जैसे 2000 रु से ऊपर) से अधिक के लेनदेन पर और बहुत ही कम दर पर (0.25% से 0.4%)। ये दर डेबिट/क्रेडिट कार्ड से बहुत कम होगी। 99.9% छोटे दुकानदारों का लेनदेन आज की तरह ही फ्री रहेगा। b011
संशोधन क्यों किया गया……?
सरकार ने कहा है कि ये संशोधन चार्ज लगाने के लिए नहीं, बल्कि UPI को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया गया है। UPI पर महीने में 2,366 करोड़ ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, इसे साइबर सिक्योरिटी और फ्रॉड रोकने के लिए भारी निवेश की जरूरत है।
UPI से व्यक्ति से व्यक्ति पैसे भेजना पूरी तरह फ्री है। सोशल मीडिया के फर्जी मैसेज पर ध्यान न दें।

