jhankar
ब्रेकिंग
गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

हरदा : जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागृह में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में खनिज विभाग के डीएमई मद से स्वीकृत कार्यों की जानकारी विस्तृत रूप से सदस्यों द्वारा चाही गई। ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नलजल योजना के विद्युत देयको को सत्यापित करने एवं नलजल योजना के कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के प्रमाण पत्र जिला पंचायत में प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

- Install Android App -

बैठक में कृषि विभाग को जिले में नई फसलों के प्रमोशन करने एवं आगामी रबी सीजन में उपयोग होने वाले उर्वरक की उपलब्धता की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को रेलवा फीडर के लिए अन्य स्थान चयनित करने तथा महिला बाल विकास विभाग को अपूर्ण आंगनवाड़ी भवन को पूर्ण करने, स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान योजना में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण कुमार इवने ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री कमल पटेल, जनपद अध्यक्ष खिरकिया रानू दशरथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, कमलेश सेजकर, रेखा बड़ोदिया, कविता शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे!