jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में निर्णय की गुणवत्ता एवं विधि सम्मत प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए

संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

मनोवैज्ञानिक काउंसलर ज्योति तिवारी ने दिया मार्गदर्शन

हरदा, :  जिला रोजगार कार्यालय हरदा एवं मेपसेट के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प योजना अंतर्गत सोमवार को महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक काउंसलर ज्योति तिवारी ने छात्र-छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं के बाद कॅरियर के विभिन्न विकल्पों, जैसे – इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, शिक्षण, कृषि, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। तिवारी ने कहा कि ‘कॅरियर का चयन अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार करना चाहिए, दूसरों की देखा-देखी नहीं।

सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलने से युवा भटकने से बचता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।’ उन्होंने तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका काउंसलर द्वारा समाधान किया गया।