jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में निर्णय की गुणवत्ता एवं विधि सम्मत प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए

स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे

हरदा :  मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनांतर्गत (वर्ष 2024-25 एवं 2025-26) मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी एवं हाइजेनिक अवस्था में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका हरदा नगरीय क्षेत्र हेतु निर्मित 8 स्मार्ट फिश पार्लर के आवंटन हेतु स्थानीय मत्स्य विक्रेताओं से 24 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2026 तक कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिये 4, अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 2 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये 2 पार्लर शामिल है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि इस हेतु यह आवश्यक है कि आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी तथा हरदा नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत हो। मत्स्य विक्रय व्यवसाय कार्य में संलग्न व्यक्ति को प्राथमिकता दी जावेगी। स्मार्ट फिश पार्लर हेतु हितग्राही चयन व आवंटन कार्यवाही निर्माण एजेंसी नगरपालिका हरदा अपनी प्रक्रिया अनुसार मत्स्य विभाग अधिकारी की उपस्थिति में करेगी।

- Install Android App -

आवंटन कार्यवाही संचालनालय मत्स्योद्योग भोपाल के दिशा निर्देशों के अनुरूप की जावेगी। समान प्राथमिकता वाले एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर चयन लॉटरी पद्धति से किया जावेगा। चयनित मत्स्य विक्रेता को अंशदान राशि रुपये 50 हजार निर्माणकर्ता एजेंसी में जमा करना होगा तथा एक हजार रूपये के स्टाम्प पेपर पर 05 वर्ष हेतु अनुबंध निष्पादन करना होगा।

दुकान का किराया एक हजार रूपये मासिक होगा। आवंटन/क्रियान्वयन में विधिक विवाद के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर अधिकृत होंगे।

आवेदन के साथ आवेदक को म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण पत्र, हरदा नगरपालिका क्षेत्र में निवास का प्रमाण/समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पास बुक की छायाप्रति, मत्स्य विक्रेता का प्रमाण पत्र, नगरपालिका हरदा क्षेत्र में मछली बाजार में पिछले 05 वर्ष या अधिक वर्षों से मछली विक्रय कार्य का प्रमाण पत्र तथा आरक्षित वर्ग आवेदक हेतु डिजिटल जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति संलग्न करना आश्यक है।