jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को

हरदा : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ (रूट-1: बड़नगर-वाराणसी) का दो दिवसीय आयोजन 23 एवं 24 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। यात्रा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यात्रा के दौरान नर्मदा पूजन, मंदिरों में दर्शन, वृद्धजनों के साथ संवाद, गौ सेवा, वृक्षारोपण, युवा संवाद तथा ग्रामीणों से चर्चा सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी।

23 सितम्बर को हंडिया से यात्रा का आगमन

यात्रा 23 सितम्बर को शाम 5 बजे हंडिया पहुंचेगी। शाम 5ः30 बजे मां नर्मदा घाट हंडिया में मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे भगवान सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन एवं पूजन तथा 6ः20 बजे श्री वीर तेजाजी मंदिर में पूजन-अर्चन होगा। शाम 6ः40 बजे यात्रा हरदा के लिए रवाना होगी और शाम 7ः20 बजे साईं मंदिर हरदा पहुंचेगी,

जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शाम 7ः35 बजे यात्रा विश्राम स्थल माहेश्वरी धर्मशाला पहुंचेगी। रात 8 बजे भोजन तथा रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। रात 10ः30 बजे रात्रि विश्राम होगा।

- Install Android App -

24 सितम्बर को सेवा एवं जनसंवाद की गतिविधियां

24 सितम्बर को प्रातः 7 बजे जागरण के बाद प्रातः 8 बजे वृद्धाश्रम हरदा में वृद्धजनों के साथ अल्पाहार किया जाएगा। प्रातः 8ः30 बजे नगर पालिका परिषद हरदा में शहीद गैलरी का अवलोकन किया जाएगा तथा नगर पालिका द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

प्रातः 9 बजे माहेश्वरी धर्मशाला हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 10 बजे दयोदय गौशाला हरदा में गौ सेवा के बाद 10ः30 बजे ग्राम खिड़कीवाला के लिए प्रस्थान होगा। प्रातः 10ः45 बजे ग्राम खिड़कीवाला पहुंचकर ‘मां नर्मदा सेवा तीर्थ’ में ‘नमो वाटिका’ विकसित करने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा।

इसके बाद प्रातः 11ः30 बजे भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रातः 12 बजे ग्राम सोडलपुर के लिए प्रस्थान तथा 12ः15 बजे वहां पहुंचकर कान्हा बाबा एवं रामदेव बाबा मंदिर में दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा।

प्रातः 12ः35 बजे ग्राम सोडलपुर में ग्रामीणों से चर्चा होगी। दोपहर 01ः15 बजे यात्रा ग्राम टेमागांव के लिए रवाना होगी और 1ः25 बजे टेमागांव पहुंचकर भोजन व लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे यात्रा बैतूल के लिए प्रस्थान करेगी।