उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सितंबर को
हरदा : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में 26 सितम्बर को “उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय, हरदा में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागणों के लिए द्वितीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जावेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रशेखर राठौर ने बताया कि 15 सितम्बर को प्रथम स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 159 लोगों के ब्लड सेम्पल लिए गये थे तथा अन्य आवश्यक जांचे भी की गई थी।
द्वितीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय हरदा से प्राप्त ब्लड रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को चिकित्सकों के द्वारा आवश्यक परामर्श तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जावेगी।

