jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे

हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला,,,

बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन में मिलेगी सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर रहेगा प्रशासन का फोकस,,,

हंडिया। गणेशोत्सव के समापन के साथ ही गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। हंडिया स्थित श्री रिद्धनाथ घाट पर प्रशासन ने विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष कुंड तैयार किया गया है और अब बड़ी व भारी प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन भी मौके पर पहुंच चुकी है।

घाट पर गणपति प्रतिमाओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बड़ी प्रतिमाओं को विसर्जन कुंड तक पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित तरीके से विसर्जित कराने में क्रेन की मदद ली जाएगी। क्रेन के पहुंचने से विसर्जन व्यवस्था को लेकर बनी प्रतीक्षा भी खत्म हो गई है।

- Install Android App -

गणपति विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के श्री रिद्धनाथ घाट पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए विसर्जन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। खासकर बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी पर रखना महत्वपूर्ण रहेगा।

इधर, विसर्जन कुंड तैयार होने और क्रेन की व्यवस्था होने के बाद अब घाट पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम गति पकड़ने की उम्मीद है। प्रशासन की तैयारियों के बीच श्रद्धालु भी उत्साह के साथ प्रतिमाओं को लेकर घाट पहुंच रहे हैं।

फिलहाल श्री रिद्धनाथ घाट पर विसर्जन कुंड तैयार है और क्रेन भी पहुंच चुकी है। अब बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए अहम रहेगा।