jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

हरदा/टिमरनी। टिमरनी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के घर संचालित कार्यालय में मारपीट की घटना सामने आई है। शिकायत के अनुसार गुरुवार को करीब 11 से 12 बजे के बीच कुछ लोग कार्यालय में पहुंचे और वहां मौजूद अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट व झूमाझटकी की।

- Install Android App -

फरियादी अधिवक्ता शुभम उपाध्याय ने टिमरनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।  शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कार्यालय में रखी सामग्री को भी इधर-उधर फेंका तथा बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान घर में महिलाएं भी मौजूद थीं, जिनके साथ भी बीच-बचाव के दौरान झूमाझटकी होने की बात सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही गई है।

घटना में अधिवक्ता मयंक बोरसे घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय उर्फ कल्ली, शुभम, सुनील, सौरभ, ऋषभ सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद अधिवक्ता संघ में रोष है। अधिवक्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।