jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात

हरदा। जिला शतरंज एसोसिएशन, हरदा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प शतरंज महोत्सव रविवार, 11 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल ₹33 हजार की इनामी राशि दांव पर होगी। इसके लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें ओपन वर्ग के 88 और अंडर-14 वर्ग के 62 खिलाड़ी अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ओपन एवं अंडर-14 वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा हरदा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ अंडर-14 बालिका, सर्वश्रेष्ठ वेटरन खिलाड़ी और हरदा के बाहर से आने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज नियमों के अनुसार आयोजित होगी। साथ ही प्रतियोगिता के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि यह जिला शतरंज एसोसिएशन का 15वां टूर्नामेंट है। एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों से जिले में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ रही है। प्रतियोगिता में हरदा के साथ खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और भोपाल सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ ही युवाओं में तार्किक क्षमता, एकाग्रता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।