jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

वन-वे बना जाम का झाम, युवा कांग्रेस ने एसडीएम को सोफा ज्ञापन बैंकों-अस्पतालों के सामने पार्किंग

सिवनी मालवा।शहर में सड़क खुदाई और निर्माण के चलते यातायात को सुचारु रखने के लिए बनाया गया वन-वे मार्ग अब खुद जाम का बड़ा कारण बन गया है। वन-वे पर जगह-जगह बेतरतीब खड़े वाहनों से आम नागरिकों का चलना दूभर हो गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैरीसन स्वामी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने जनसुनवाई में एसडीएम विजय राय को ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वन-वे मार्ग पर स्थित ऑनलाइन दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों और अस्पतालों के सामने सैकड़ों वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े रहते हैं। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नागरिकों को आवागमन में परेशानी तो हो ही रही है, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि जाम के कारण एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

- Install Android App -

यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।नगर अध्यक्ष हैरीसन स्वामी ने मांग की है कि वन-वे मार्ग पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमित चालानी कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को जब्त भी किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर हित में इस व्यवस्था को तत्काल सुचारु बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

एसडीएम विजय राय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और पुलिस विभाग को टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित शाहिद कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे