jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

तेज गति से वाहन चलाते समय उसे नियंत्रित कर पाना बहुत कठिन होता है। वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही से दुर्घटना मे जान माल का नुकसान होता है।व्यस्तम रहवासी क्षेत्र में वाहन को नियंत्रित गति में चलाना जरूरी है।

मकडाई एक्सप्रेस 24 लखनऊ| उप्र की राजधानी लखनऊ के आउटर रिंग रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में एक तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुआ। लखनऊ-सुलतानपुर रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल पर 13 लोगों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान संतोष उर्फ संटू, रामदुलारी और करीब 3 साल की बच्ची के रूप में हुई है।

- Install Android App -

बाराबंकी मंदिर जा रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। वे सभी बाराबंकी स्थित एक महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और एक धार्मिक रस्म के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घायलों का चल रहा इलाज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) के ट्रॉमा-2 सेंटर और गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। बाद में CHC से घायलों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत अब स्थिर है।

पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।