हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे गत दिवस को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की।
जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम आदमपुर, नांदरा, गोगिया, करताना, बिच्छापुर, पोखरनी, पीलियाखाल हरदा व टंकी मोहल्ला हरदा में दबिश दी।
दबिश के दौरान 3 बोल्ट बीयर केन, 41 पाव देशी मदिरा प्लेन, 5 पाव देशी मदिरा मसाला, 11 लीटर महुआ शराब व 920 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 98271 रूपये है।

