jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

हरदा। जिले से स्थानांतरित कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का बुधवार शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों ने जैन के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया।

सम्मान समारोह में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अपने संबोधन में जिले में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने जिले में पदस्थापना के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सिद्धार्थ जैन को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किया। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक, वन मंडल अधिकारी ज्योति मुड़िया एवं नरेश पंडवा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, सलोनी जैन सहित जिले के प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।