प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा देंगे भजनों की प्रस्तुति,
हरदा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा 17 अक्टूबर, शनिवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मिडिल स्कूल ग्राउंड, हरदा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह राणा अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों के अनुसार, भजन संध्या का शुभारंभ रात्रि 7:30 बजे से होगा। कार्यक्रम में ‘तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना…’ जैसे भजनों के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर होंगे। आयोजन को लेकर श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं के बैठने के लिए अलग व्यवस्था रहेगी, जबकि सभी श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए दोनों गेट खुले रहेंगे। आयोजक परिवार ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भजन संध्या का आनंद लेने और मां भगवती की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है।

