jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

हरदा : विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदाय किये जाने के लिए बुधवार को टिमरनी अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

- Install Android App -

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विवेक सिंह ने बताया कि शिविर में जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची, जमीन के पट्टे व आधार कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

विभागीय अमले द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करने के लिये आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर में समुदाय के लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा शासन की स्वरोजगार व शैक्षणिक योजना की जानकारी दी गई।