jhankar
ब्रेकिंग
आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 

श्रम विभाग की ‘श्रम प्रहरी’ पहल, अब आम नागरिक बनेंगे श्रमिक सुरक्षा के पहरेदार

हरदा : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए श्रम विभाग ने ‘श्रम प्रहरी पहल’ की शुरुआत की है। श्रम पदाधिकारी हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर देखने में आता है कि कई कारखाने, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निर्माण स्थल बिना पंजीयन के संचालित होते हैं, जहां श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

- Install Android App -

इस पहल के तहत अब कोई भी आम नागरिक श्रम प्रहरी की भूमिका निभा सकता है। यदि कहीं कोई कारखाना या प्रतिष्ठान अपंजीकृत रूप से संचालित होता दिखे तो उसकी सूचना श्रम विभाग के पोर्टल अथवा टोल फ्री नंबर 1800-233-8888 पर गुमनाम रूप से भी दी जा सकती है।

सूचना मिलने पर विभाग द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रम प्रहरी कोई सरकारी पद या नौकरी नहीं है, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।