jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैली

हरदा। नशा मुक्त समाज के निर्माण और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की हरदा जिला इकाई के नेतृत्व में वीर तेजाजी चौक पर सर्वधर्म एवं सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धर्मों और समाजों के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक रूप से नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वीर तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक जागरण रैली निकाली गई। यहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर हरदा को नशामुक्त बनाने की मांग की गई।

ज्ञापन में नशाखोरी को बढ़ावा देने और ऐसे अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई।

देखिए वीडियो में 

- Install Android App -

वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसे रोकने के लिए सभी धर्मों और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

इस अभियान में गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी आश्रम, रामचंद्र मिशन, इस्कॉन संस्था, गुरुद्वारा, कबीर ज्ञान आश्रम, दाऊदी बोहरा समाज, दारुल उलूम नूरी एजुकेशन सोसाइटी, बजरंग सेना, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम और गौ एवं गौशाला उत्थान समिति सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

वहीं गौर समाज, नार्मदीय ब्राह्मण समाज, गुर्जर समाज, स्वर्णकार समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, बलाही समाज, यादव समाज, बिश्नोई समाज, राजपूत समाज, सिख समाज और विश्वकर्मा समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने भी अभियान में सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने एक स्वर में नशामुक्त हरदा और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया।