jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं भोपाल में सांसों पर संकट : बढ़ते प्रदूषण से चेस्ट क्लीनिक में मरीजों की भीड़, आधे से ज्यादा केस प्र... हरदा में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.51 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार एमडी पाउडर केस में नया मोड़! भाजपा नेताओं ने पुलिस को घेरा किये सवाल , आखिर किस पुलिसकर्मी को बचा रह... आज से तीन दिन लगेगी किसान चौपाल, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान 12 को लगेगा युवा रोजगार मेला पटाखे की चिंगारी से लकड़ी के मकान में लगी आग, महिला को पड़ोसियों ने बचाया पटाखे की चिंगारी से क्रिकेट ग्राउंड में रखा बारदाने का ढेर खाक, व्यापारी को लाखों का नुकसान महेश्वर में 19 को धनगर समाज का महाकुंभ सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि पोखरनी में 15 से संगीतमय भागवत कथा, 21 को भंडारे के साथ होगा समापन

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.40 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

₹24 हजार का मशरूका जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

हंडिया। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हंडिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.40 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रग्स और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन सहित कुल 24 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्यादापुरा निवासी वसीम खान अवैध रूप से एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करता है और हरदा की ओर से बस में सवार होकर ड्रग्स लेकर हंडिया आने वाला है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने हंडिया बायपास सर्विस रोड के पास घेराबंदी की।

- Install Android App -

मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध वसीम खान को पुलिस ने आते देखा। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखा 1.40 ग्राम सफेद मटमैले रंग का एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 14 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 10 हजार रुपये कीमत का रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी वसीम पिता कदीर खान (22 वर्ष), निवासी प्यादापुरा हंडिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 523/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।