jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

अब मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, कुछ घंटे पहले डांस वीडियो किया था पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत के असमय दुनिया छोड़ जाने का जख्म अभी भरा भी नहीं है कि एक और आत्महत्या की खबर आ गई है। खबर है कि मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर लिया है। 16 साल की उम्र में Siya Kakkar ने अपने TikTok वीडियो के जरिए देशभर में शौहरत हासिल कर ली थी। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि Siya Kakkar ने यह कदम क्यों उठाया। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। भयानी के अनुसार, Siya Kakkar ने आखिरी बार अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

वहीं मैनेजर अर्जुन सरीन ने माना है कि बीती रात उनकी Siya Kakkar से बात हुई थी। हालांकि उनकी साफ कहना है कि बातचीत में जरा भी नहीं लगा कि Siya Kakkar परेशान है या ऐसा कोई कदम उठाने जा रही है। Siya Kakkar सोशल मीडिया पर खासी लोकप्रिया है। TikTok के अलावा Siya Kakkar के इंस्टाग्राम वीडियो भी खासे लोकप्रिय होते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 91 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं TikTok पर उन्हें करीब 11 लाख लोग फॉलो करते हैं। TikTok पर उन्होंने करीब 20 घंटे वीडियो पोस्ट किया था। अपने आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो में Siya Kakkar ने पंजाबी गाने पर डांस लिया था, जिसे उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया था।

सोशल मीडिया फैन्स कह रहे…यह क्या हो रहा

- Install Android App -

Siya Kakkar के सुसाइड की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गम का माहौल है। फैन्स भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी फेवरेट Siya Kakkar अब इस दुनिया में नहीं रही। कुछ लोग एक बार फिर 2020 को कोस रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि मानसिक कमजोरी अब हावी होने लगी है। एक यूजर ने लिखा, अभी जिंदगी सही से संभला ही नहीं था लेकिन अंत का सोच लिया, ऐसा क्या मजबूरी थी। सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक और सवाल, जिम्मेदार कौन?

देखिए Siya Kakkar का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो