के के यदुवंशी सिवनी मालवा। किसान कांग्रेस द्वारा सोमवार को एक ज्ञापन नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुकेश पटेल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा एन एस सी के जो बीज किसानों को वितरण किए गए थे। वो अमानक निकले जिसमें भ्रष्टाचार हुआ है जिससे कि किसानों की मक्के, सोयाबीन की फसल आसपास के कांसखेदी, तीनस्या, राजोरा, जमानी, पिपलिया आदि गांव के किसानों कि 75 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोशन कावडे ने कहा कि यदि ऐसे भ्रष्ट अधिकारों के खिलाफ जल्द से जल्द कोई कार्यवाही होकर किसानों की लागत वापस नहीं होती है, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन और पुतला दहन किया जाएगा। इस अवसर पर किसान कांग्रेस महासचिव मुकेश पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोशन कावडे, प्रवीण रघुवंशी, अनिल पवार, समीउल्ला ख़ान, विक्रम रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी,वीरेंद्र राजपूत, शुशील गौर, सुनील विश्वकर्मा, मनीष पाल, राकेश रघुवंशी, आदि लोग उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
