मकड़ाई समाचार हरदा। आदिवासी समाज के ऊपर लगातार हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आदिवासी समाज मे आक्रोश है। अब समाज के लोग आरपार की लड़ाई के लिये मैदान में उतरेंगे।
जानकारी देते हुए गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश इवने ने बताया कि पिपल्या की बेटी निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिये आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही, थाना प्रभारी सहित विवेचक पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने हमने आवेदन निवेदन किया। ग्राम रातामाती में भी आदिवासी परिवार के साथ राधास्वामी दयाल बाग संस्था के लोगो के द्वारा मारपीट की गई।लेकिन दोनों प्रकरणों में पुलिस की भूमिका सदिग्ध रही। दोनो मामलों में कोई ठोस कार्यवाही पुलिस प्रशासन ने नही की। मजबूरी में हमे हमारे अधिकारों हक के लिये यह रास्ता अपनाना पड़ा। दिनेश इवने ने कहा कि 6 अगस्त को हम सोशल डिस्टेन्स का ध्यान रखते हुए मास्क पहनकर। कलेक्टर एसपी कार्यालय का घेराव करेगे। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओ से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संगठन के प्रदेश संयोजक व जिलाध्यक्ष धनसिंग भलावी ने सभी आदिवासी संग़ठन से अपील की है कि एकजुट होकर आंदोलन में शामिल हो और हमारी बेटी को इंसाफ दिलाये। बेटी के हत्यारों को को फाँसी ओर उनकी मदद करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए। सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़
देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग
बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे
दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान
बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द...
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,,
अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
