jhankar
ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द... हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल...

सब्जी मंडी में ना तो सोशल डिस्टेंसिंग, नहीं लगा रहे है मास्क

के के यदुवंशी सिवनीमालवा। शहर में लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को लेकर एसडीएम के निर्देश का पालन उन्हीं के कर्मचारी नहीं करवा रहे हैं। नागरिकों से एसडीएम डी एन सिंह के द्वारा नगर पालिका की टीम बनाकर सिवनी और बानापुरा में लोगों को समझाइश और मास्क नहीं पहनने वालों के चालान बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन उनके निर्देश का पालन नहीं हो रहा है ।गुरुवार को सब्जी मंडी में प्रशासन की गाइड लाइन का खुलकर उल्लंघन हो रहा था सब्जी मंडी में ना तो दुकानदार ने और ना ही सब्जी खरीदने वालों ने मार्क्स पहना था यहां तक कि दुकानदार ने सैनिटाइजर भी नहीं रखी थी प्रशासन द्वारा बार-बार हिदायत देने के बाद भी सावधानी नहीं रखने से कोरोना की संख्या बढ़ रही है शहर में कोरोनावायरस की संख्या 10 हो गई है। इसका खामियाजा हम,हमारे सगे संबंधी,और उनसे संबंधित परिवारों को ही भुगतना है, प्रशासन से जितना बनेगा उतना ही करेगा,जागरूक तो हमें ही होना होगा। अभी तक यह महामारी गांवों, कस्बों से अछूती थी परन्तु हमारी लापरवाही हमारे लालच के परिणाम स्वरूप मैं गांव,कस्बे को मिलाकर 10 लोग संक्रमित हैं, अभी भी हम इसे यहीं रोक सकते हैं अगर प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें तब। उनसे तो पूछिये जो कन्टेनमेंट जोन मैं हैं उनसे पूछिये कि घर मैं खाद्य सामग्री है कि नहीं, आपकी लापरवाही से आपके परिवार का दुखी होना स्वभाविक है परन्तु सारा मोहल्ला क्यों दुखी है । आपके घर मैं भोजन पानी, नौकर चाकर सभी हो सकते हैं पर क्या आपके पड़ोसी सक्षम है आपकी लापरवाही और लालच का परिणाम मोहल्ले वासी क्यों भुगतें। कन्टेनमेंट जोन की संख्या दिन व दिन बढ़ते जा रही है, और उपरोक्त पीड़ा मुंह फाड़कर खड़ी है कि कन्टेनमेंट जोन मैं फंसे लाचार, गरीब मजदूर लोगों के घर में चूल्हा कैसे जल रहा होगा, पेट की आग बुझाने लोगोँ का बाहर जाना भी मजबूरी होगी ऐंसी हालत मैं हम उनकी कैसे मदद कर सकते हैं। यह सोचने का समय है। प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम डी एन सिंह तहसीलदार दिनेश सावले नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा नीलेश पटेल थाना प्रभारी संजय चौकसे मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत राठौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कांति भास्कर सहित कर्मचारी अपनी जान जोखिम मैं डालकर हर संभव मदद कर रहे हैं। परन्तु हमारा भी समाज के प्रति कर्तव्य है कि हम भी आगे आकर लोगों को जागरूक करें, पीड़ितों की मदद किस हमें इस समय पैसे कमाने की नहीं लोगों की मदद करने में लोगों को समझाने में समय निकालना है । क्योंकि यह मुसीबत की घड़ी निकल जाएगी यादें रह जाएगी इसीलिए प्रशासन का सहयोग करें प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।