jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

मां ने बेटे के लालच में12 दिन की बच्ची को नदी में डुबोकर मार डाला,

सलेहा/पन्ना। सलेहा थानांतर्गत छिजौरा गांव में आरोपित मां ने पुत्र की चाहत में दुधमुंही बेटी की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। यह घटना 29 सितंबर की है। पिता ने अपनी 12 दिन की बच्ची की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान पत्नी पुलिस व स्वजन को गुमराह करती रही। बाद में उसने अपना जुर्म कुबूल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला :-

दिनेश (27) पिता रामाधार कुशवाहा ने बताया कि 29 सितंबर की रात को वह, पत्नी सुमन कुशवाहा और साला देवीदीन सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे पत्नी ने जगाकर बताया कि वह नित्य क्रिया के लिए गई थी। जब वापस आई तो बच्ची चारपाई में नहीं मिली। दूसरे दिन सलेहा पुलिस व डायल 100 ने तलाश शुरू की तो गुड़ने नदी में नवजात का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने जब मृतका की मां व पिता सहित स्वजन से लगातार पूछताछ की तो आरोपित सुमन कुशवाहा ने बताया कि वह बच्ची के जन्म से संतुष्ट नहीं थी। वह पहले बच्चा चाहती थी। रात में उसने दुधमुंही बच्ची को उठाकर गुड़ने नदी के पनघटा घाट में ले जाकर डुबो दिया। इसके बाद बच्ची के गुम होने की कहानी बताकर पति को गुमराह करने लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।